स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भोपाल। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. मंगलवार को स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हो गई. जानकारी के अनुसार, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर कैब बुक करने के लिए निकले थे. इसी दौरान राहुल फाेन पर बात कर रहे थे, उसी समय बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए. इस पूरी वारदात के बाद राहुल चेलानी ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नोटबंदी के दौरान चर्चा में आए थे राहुल चेलानी
एक्टर राहुल चेलानी इससे पहले नोटबंदी के दौरान चर्चा में रहे थे. होशंगाबाद में पुलिस ने उसके पास से करबी 43 लाख 60 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद की थी. उस समय एक्टर ने दवा किया था कि यह रकम उनकी मेहनत की कमाई है, इसके बाद पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया था।
छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे राहुल चेलानी
महाराष्ट्रा सरकार के द्वारा बड़े बजट के साथ बनाई जाने वाली फिल्म मे इटारसी के अभिनेता राहुल चेलानी छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म के निर्देशक संगीत वर्मा ने कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद राहुल को इसमे महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है।
पवई लेक पर होगा भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई के प्रसिद्ध पवई लेक पर बनने वाले बड़े और विशाल म्यूजिकल फांउटेन शो में किया गया जाएगा. यह फाउंटेन लगभग 180 मीटर चौड़ा औश्र 40 मिनटर ऊंचा होगा. इसमें 49 फायर नोजल के साथ ही आत्याधुनिक साउंड और वीएफएक्स जैसी तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा