पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम, तृणमूल की पकड़ पर भाजपा की नजर
पश्चिम बंगाल| विधानसभा चुनाव में मुकाबला स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में सिमटता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस इस बार गढ़ बचाने की चुनौती से जूझ रही है, जबकि मुख्य विपक्ष भाजपा सत्ता के करीब पहुंचने की रणनीति पर जुटी है। चुनाव का पूरा नैरेटिव अब रक्षा बनाम विस्तार की सीधी जंग में बदल चुका है। यह सीधी जंग ही बंगाल के चुनाव को हाल के वर्षों का सबसे अहम और संभावित रूप से ऐतिहासिक बना रहा है। वर्ष 2021 के चुनाव में मुकाबला द्विध्रुवीय नहीं दिख रहा था, लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया था कि मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच था।कांग्रेस और वामदल कहीं टिक नहीं सके थे। राजनीतिक विशेषज्ञ भी मानते हैं कि 2026 का चुनाव बंगाल की राजनीति के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। एक तरफ तृणमूल अपना मजबूत जनादेश बचाने की कोशिश में है, तो दूसरी ओर भाजपा और बेहतर प्रदर्शन कर ममता का तिलिस्म तोड़कर सत्ता के करीब पहुंचने की सबसे बड़ी कोशिश कर रही है। चुनाव तय करेगा कि बंगाल क्षेत्रीय प्रभुत्व के मॉडल को बरकरार रखता है या राष्ट्रीय विस्तार की राजनीति को स्वीकार करता है। यह चुनाव सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन बदलने की संभावनाओं का चुनाव बन गया है।
वोट स्विंग से बदल सकता है चुनाव
पिछले चुनाव में तृणमूल को 48 और भाजपा को 38% वोट मिले थे। 2016 और 2021 में 40 से ज्यादा सीटों पर जीत का अंतर 5 हजार वोट से कम रहा। 2 से 5% वोट स्विंग भी कई सीटों पर नतीजे पलट सकता है।
क्यों अलग है 2026 का मुकाबला?
बंगाल की राजनीति में लंबे समय तक बहुकोणीय मुकाबले की परंपरा रही। पहले वाम दलों का वर्चस्व, फिर तृणमूल का उभार, लेकिन 2026 में पहली बार तस्वीर स्पष्ट रूप से द्विध्रुवीय दिख रही है।2011 के बाद पहली बार सत्ताधारी दल को इतने मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ रहा है।2021 में भाजपा का वोट शेयर करीब 38% तक पहुंचा, जो उसे वास्तविक चुनौतीकर्ता बनाता है।सत्ता परिवर्तन की चर्चा अब सिर्फ संभावना नहीं, बल्कि चुनावी विमर्श का हिस्सा बन चुकी है।
तृणमूल: पिछले चुनाव से कहीं बड़ी चुनौती
तृणमूल ने 2021 में 213 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया था, लेकिन 2026 में चुनौती कहीं ज्यादा जटिल है।सत्ता-विरोधी लहर: 15 साल के शासन के बाद स्थानीय असंतोष|भ्रष्टाचार के आरोप: शिक्षक भर्ती, नगर निकाय जैसे मुद्दों ने छवि पर असर डाला। इसके चलते तृणमूल ने 74 विधायकों का टिकट भी काटा।ताकत: महिला और अल्पसंख्यक वोट पर पकड़, बूथ स्तर तक संगठित कैडर।
भाजपा: मजबूत मौजूदगी से सत्ता की ओर बढ़ते कदम
भाजपा के लिए यह चुनाव विस्तार का निर्णायक मौका है। 2021 में 77 सीटों और लगभग 38% वोट शेयर के साथ पार्टी ने बंगाल में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।रणनीतिक ताकत: राष्ट्रीय मुद्दों के साथ लोकल असंतोष को जोड़ना, केंद्रीय नेतृत्व की आक्रामक चुनावी मौजूदगी, संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार, भ्रष्टाचार बनाम विकास का नैरेटिव और तेज हो सकता है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात