धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
रायपुर : बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धुरागांव में गुरुवार को आयोजित 'सुशासन तिहार 2026' विकास और विश्वास का संगम बना, जहाँ एक ओर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का समाधान किया गया।वहीं दूसरी ओर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित कर सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 482 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 479 आवेदन विभिन्न मांगों और 3 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त रुझान दिखा, जिसके लिए सर्वाधिक 161 आवेदन प्राप्त हुए. इसी कड़ी में 5 चयनित हितग्राहियों को उनके सपनों के घर की 'खुशियों की चाबियाँ' सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश की सौगात दी गई। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 60, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु 46 और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत बुनियादी ढांचों के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए, जो ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति जागरूकता को दर्शाते हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनआरएलएम योजना के तहत 10 'लखपति दीदियों' को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के चेक प्रदान कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया गया।
ग्रामीणों की मांग और शिकायतों के बीच प्रशासन ने मौके पर ही अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 10 किसानों को 'किसान किताब', कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज और मत्स्य विभाग द्वारा 2 लोगों को जाल प्रदान किए गए। स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देते हुए 10-10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, केसीसी और राशन कार्ड बांटे गए, जबकि स्कूली बच्चों को 15 जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विशेष रूप से बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार और पोषण पोटली वितरण किया गया।वहीं दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से ग्राम पंचायत धुरागांव को एक पानी टैंकर भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी,पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमा कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट