पाकिस्तान की पहली मोटर बाइकर बनी जेनिथ इरफान
लाहौर। लाहौर की रहने वाली जेनिथ इरफान पाकिस्तान की पहली मोटर बाइकर बन गई हैं, जिसने अकेले बाइक से पूरा पाकिस्तान नाप दिया। 29 साल की जीनत इरफान कई सालों से अकेले ही बाइक पर ट्रेवल करती हैं। उनकी जिंदगी पर ‘मोटरसाइकल गर्ल’ नाम से फिल्म भी बन चुकी है।
जीनत 12 साल की उम्र से बाइक चला रही हैं। देशभर में उन्होंने अकेले सफर किया। तूफानों के बीच से गुजरीं। बारिश हो या तेज हवा, वो चलती गईं। जब वो सिर्फ 20 साल की थीं, तो बाइक पर अकेले ही नॉर्दर्न पाकिस्तान नाप दिया था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का ट्रिप भी बाइक से पूरा किया। आज लोग उनके जज्बे को सलाम करते हैं। जीनत का जन्म यूएई के शारजाह में हुआ था, लेकिन 12 साल की उम्र से ही वो पाकिस्तान में रह रही हैं। ब्लैक और ग्रे राइडिंग जैकेट में जब बाइक लेकर जीनत सड़कों पर निकलती हैं, तो लोग उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। उनकी तारीफ करते नहीं थकते। जीनत बताती हैं कि उनके पिता का सपना था कि बाइक पर वर्ल्ड टूर करें। उनकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने होंडा-125, सीडी-70 और सुजुकी जीएस-150 से सफर किया। उन जगहों पर भी गईं, जहां जाना लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता।
जेनिथ ने फेसबुक पर नदी पार करते हुए, कबीलाइयों के साथ और ट्रक ड्राइवर्स के साथ फोटोज शेयर किए हैं, जिसे हजारों लाइक्स मिले हैं।जीनत सोशल मीडिया पर अपनी ट्रैवल स्टोरी शेयर करती रहती हैं। उनके जुनून ने जल्द ही जेनिथ को राष्ट्रीय स्टार बना दिया है। जेनिथ ने कहा, मेरी मां काफी लिबरल हैं। उनसे ही मुझे ये ताकत मिली। मैं उस वक्त से बाइक चला रही हूं, जब पाकिस्तान में लड़कियों को पर्दे में रखा जाता था। लेकिन मेरे इस जुनून ने कई लोगों की सोच बदल डाली।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ