अमृत योग में करें मां शारदा की पूजा
सनातन धर्म में तिथि और शुभ मुहूर्त का बेहद खास महत्व है. बिना तिथि या शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या हवन इत्यादि करवाना फलदायी नहीं होता है. इसका प्रभाव नकारात्मक भी पड़ सकता है. कुछ दिनों में बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा. इस दिन माता सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है. माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो विद्या की देवी प्रसन्न होती हैं. जीवन में सकारात्मक असर पड़ता है. घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. आइये देवघर में स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर के तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी से सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त जानते हैं.
3 फरवरी को सरस्वती पूजा
हर साल बसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल सरस्वती पूजा की तिथि को लेकर थोड़ी सी असमंजस की स्थिति है. सनातन धर्म में जिसका उदय उसी का अस्त माना गया है. पंचमी तिथि का उदय 3 फरवरी को होने वाला है. उदया तिथि के अनुसार सरस्वती पूजा भी 3 फरवरी को ही मनायी जाएगी. इस दिन सोमवार रेवती नक्षत्र साध्य योग और शुभ योग का निर्माण हो रहा है. जो अति शुभ माना जाता है. इसके साथ ही अमृत योग भी बनने जा रहा है.
जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
बैद्यनाथ मंदिर के तीर्थपुरोहित ने बताया कि पंचमी तिथि को रेवती नक्षत्र पड़े और दिन सोमवार हो जाए तो इससे अमृत योग बनता है. 3 फरवरी को सूर्योदय से लेकर सुबह 09 बजकर 51मिनट तक अमृत योग रहने वाला है. इस मुहूर्त में पूजा सबसे शुभ रहने वाली है. इस दिन दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02मिनट तक अभिजीत मुहूर्त भी रहने वाला है. इस मुहूर्त में भी पूजा आराधना कर सकते हैं. इन दोनों में अमृत योग का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है.

राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश