ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या कहा........बाइडन की हवाईयां उड़ीं
वॉशिंगटन । अमेरिकी चुनाव में गरमागरमी बढ़ रही है। इस बीच ट्रंप ने ऐसी ‘वैश्विक’ चाल चल दी है जो उनके पलड़े में एक ईंट और रख देगा! रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यदि वे यूएस प्रेजिडेंशियल चुनाव जीत जाते हैं, तब रूस-यूक्रेन युद्ध बंद करवा दूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। चुनावी दौड़ में फिलहाल मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन बनाम ट्रंप का माहौल बना हुआ है, हालांकि पलड़ा ट्रंप की ओर भारी दिख रहा है।
ट्रंप ने कहा, मैं आपके (अमेरिका) के अगले राष्ट्रपति के तौर पर दुनिया में शांति लाउंगा और युद्ध को खत्म करूंगा जिसने कई जिंदगियां ली हैं और अनगिनत परिवारों को तबाह किया है। दोनों पक्ष (रूस-यूक्रेन) साथ आएंगे और डील पर बातचीत करने और हिंसा खत्म होगी। ट्रंप ने लिखा कि अगर वह नवंबर में चुनाव जीत जाते हैं, तब जनवरी में पदभार संभालने से पहले ही यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा।
उधर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने बातचीत में ट्रम्प को रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने पर बधाई दी और पिछले हफ्ते उन पर हुए कातिलाना हमले की निंदा की। मैंने हमारे देश की स्वतंत्रता और स्वाधीनता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण द्विदलीय और द्विसदनीय अमेरिकी समर्थन को देखा। हालांकि जेलेंस्की ने युद्ध को खत्म करने के लिए रूस के साथ किसी भी बातचीत की संभावना को अस्वीकार किया है, जब तक कि रूसी सैनिक यूक्रेन में मौजूद हैं।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान