मतदाता जागरूकता रथ एवं नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्विप विश्वदीप के मार्गदर्शन में रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में इस क्षेत्र के मतदाताओं को निष्पक्ष व निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को प्रेरक संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ रायपुर दक्षिण क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में कालेज तथा दल द्वारा गीत वाला गुना टीका के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को वोट देने तथा 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को अपने पालकों को 13 नवंबर को मतदान करने जाने हेतु आग्रह करने का संदेश रोचक तरीके से दिया जा रहा है। स्कूल कॉलेज में विविध रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें नवीन मतदाता तथा भावी मतदाता रुचि के साथ भाग ले रहे है तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने की प्रक्रिया में सकरी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। आयोजन के बाद मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय