राज्य मंत्री टेटवाल ने खरीदे मिट्टी के दिये ,वोकल फॉर लोकल ,मिशन को आगे बढ़ने का दिया संदेश। आमजन से की स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील
राज्य मंत्री टेटवाल ने खरीदे मिट्टी के दिये ,वोकल फॉर लोकल ,मिशन को आगे बढ़ने का दिया संदेश।
आमजन से की स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील
सारंगपुर //
वोकल फॉर लोकल देश का एक मिशन है जिसका उद्देश्य वस्तुओं के उत्पादन, आत्मनिर्भरता और आपूर्ति में आत्मनिर्भर होना और उत्पादित वस्तुओं की स्वयं खपत में संलग्न होना है। यह घरेलू विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाने और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर इस स्पष्ट आह्वान के प्रभाव को समझने की दिशा में अंतिम कदम है। स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करे क्यों कि ये ही दुकानदार हर तीज त्यौहार पर हमारे सुख दुख में शामिल रहते हे साथ ही हमारे परेशानी में भी हमारे साथ देते हे इन्हीं दुकानदारों ने हमारा कोरोना जैसी महामारी में भी साथ दिया था। उक्त बात बुधवार को प्रदेश सरकार के तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गोतम टेटवाल ने दीपावली पर्व पर स्थानीय दुकानदारों से दीपक आदि सामनों की खरीदारी करते वक्त कही। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देना हे साथ ही ऐसे उत्पाद पैदा करना हे कि सारंगपुर के सामान पूरे देश में प्रसिद्द हो। तथा उन्होंने कहा कि हमारी दीपावली से छोटे दुकानदारों के घरों में भी दिए जले ऐसा प्रयास करना चाहिए। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, ,पार्षद कुलदीप राठौर,कमल राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा