मानिकपुर कोल परियोजना में कर्मचारियों का उग्र आंदोलन-कामकाज ठप्प
कोरबा, एसईसीएल की मानिकपुर कोल परियोजना में पिछले तीन दिनों से निजी ठेका कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, जिससे खदान का कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया है। कर्मचारी बोनस और सरकारी अवकाश के रुपये देने की मांग कर रहे हैं और अपनी मांगें पूरी न होने पर उन्होंने खदान के अंदर ही वाहनों को खड़ा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
खदान में मिट्टी ओव्हरबर्डन का कार्य रुक गया
इस उग्र आंदोलन के कारण खदान में मिट्टी ओव्हरबर्डन का कार्य रुक गया है। खदान के भीतर लगभग 60 से 70 वाहन खड़े हैं, और कर्मचारी ठेका कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। इस आंदोलन से ठेका कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है, जबकि खदान में उत्पादन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। जानकारी के अनुसार, ठेका कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को समझाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन न मिलने पर कर्मचारी नाराज हो गए और अधिकारियों को खदान से लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें अनसुनी की जा रही हैं, जबकि त्यौहार के समय उन्हें बोनस और अन्य भत्तों की आवश्यकता रहती है।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर