विनेश फोगाट हरियाणा सरकार से मिली पुरस्कार राशि से खोलेंगी अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी
नई दिल्ली। ओलंपियन और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने घोषणा की है कि वह हरियाणा सरकार से मिले 4 करोड़ रुपए के पुरस्कार को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी खोलने में खर्च करेंगी। यह पुरस्कार उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।
हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतरीन मानी जाती है, जो खिलाड़ियों को तीन विकल्प- जमीन, नौकरी या नकद राशि प्रदान करती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन फाइनल से ठीक पहले हुए दूसरे वजन परीक्षण में तय सीमा से थोड़ा अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद, हरियाणा सरकार ने उन्हें रजत पदक विजेता के बराबर 4 करोड़ रुपए की राशि देने का निर्णय लिया।
विनेश ने इस राशि को नकद में लेने का विकल्प चुना और अब वह इसे अपने वर्षों पुराने सपने को साकार करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित करने में उपयोग करेंगी।
विनेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एक खिलाड़ी की मेहनत को सम्मान देना ही असली जीत है। जनता ने मुझे जो प्यार, भरोसा और ताकत दी, अब वक्त है उसका कर्ज चुकाने का।” उन्होंने आगे कहा, “अब मेरी ज़िम्मेदारी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उन हजारों सपनों की भी है, जो खेल के ज़रिए एक सुरक्षित और सकारात्मक भविष्य की ओर बढ़ना चाहते हैं।”
विनेश ने लिखा कि उनका सपना हमेशा से था कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रेरणादायक माहौल मिल सके। उन्होंने सरकार और जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार राशि सिर्फ इनाम नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए गए सपने को साकार करने का माध्यम है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। हालांकि, वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण फाइनल में भाग नहीं ले सकीं और बाद में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।
संन्यास के बाद विनेश राजनीति में सक्रिय हुईं और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर अब विधायक बन चुकी हैं।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण