हरियाणा में भाजपा की जीत पर सारंगपुर में आतिशबाजी की गूंज मंत्री ने जलेबी से किया लोगों का मुंह मीठा।
हरियाणा में भाजपा की जीत पर सारंगपुर में आतिशबाजी की गूंज मंत्री ने जलेबी से किया लोगों का मुंह मीठा।
सारंगपुर । हाल ही में दो राज्यों में हुए चुनाव के सोमवार को घोषित हुए परिमाण के बाद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की घोषणा के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहोल है जगह-जगह आतिशबाजी का मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई जा रही है। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने अपने कार्यालय सेवा सदन पर कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में भाजपा की जीत पर जमकर आतिशबाजी की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का जलेबी से मुंह मीठा कराया। इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ भाजपा कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला, रास्ते भर जगह जगह आम लोगों को मंत्री टेटवाल ने जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया। विजय जुलूस भाजपा कार्यालय पहुंचा वह पर मीडिया से चर्चा करते हुए। सबसे पहले देश वासियों को हरियाणा में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं जलेबी पर बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा की यह जलेबी किसी खेत की नही भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में बाटी हैं। आतिशबाजी एवं जलेबी वितरण के दौरान जिला उपाध्यक्ष अक्षय सक्सेना, पृथ्वीराज टेटवाल, निलेश वर्मा, पार्षद राकेश पुष्पद, सतीश बेस , राजेश राजोरिया मनोज शर्मा,सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।

बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग