वाणी कपूर की थ्रिलर जर्नी: 'मंडला मर्डर्स' के लिए तोड़ा अपना कंफर्ट जोन
मुंबई : वाणी कपूर ने साल 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। तब से उन्होंने कई ग्लैमरस रोल किए हैं। अब इस साल उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया है और पहली सीरीज से ही वे छा गई हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में वाणी के काम की काफी तारीफें हो रही हैं, जो बीते हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। अभिनेत्री ने बताया कि यह रोल करते हुए वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलीं, जो आसान नहीं था।
वाणी के करियर के नए चैप्टर की शुरुआत
वाणी सीरीज में सीबीआई ऑफिसर रिया थॉमस के रोल में दिखी हैं। 'मंडला मर्डर्स' के जरिए वाणी ने करियर के नए चैप्टर की शुरुआत की है। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्ष के दौर के बारे में बात कीं। बॉलीवुड फिल्मों में कई वर्ष से ग्लैमरस और रोमांटिक रोल करने वाली वाणी 'मंडला मर्डर्स' में एक अलग अवतार में नजर आई हैं। उनका कहना है कि यह बदलाव उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। मनीकंट्रोल के साथ बातचीत के दौरान जब वाणी से इस किरदार का चयन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके पिछले हर किरदार से अलग था।
कंफर्ट जोन से बाहर निकलना मुश्किल रहा
रिया ने कहा कि उन्हें यह किरदार बिना इमोशन और लंबे-लंबे डायलॉग और नाटकीय हाव भाव के सिर्फ आंखों के जरिए अदा करना था। ऐसा करना इमोशनली और मेंटली थका देने वाला था, लेकिन इस चुनौती ने उन्हें आकर्षित किया। वाणी कपूर ने 'मंडला मर्डर्स' के लिए अपने कंफर्म जोन से बाहर निकलने की कोशिश की। वे बताती हैं कि निरंतरता सबसे मुश्किल हिस्सा था। आप किरदार के डिजाइन से बाहर नहीं निकल सकते। मगर, एक्शन सीक्वेंस, फिजिकल ट्रेनिंग और मानसिक आघात के बोझ ने उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाल दिया।
खुद को दो साल का वक्त देकर मुंबई आईं वाणी
वाणी ने मुंबई में अपने शुरुआती संघर्षों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इंट्रोवर्ट होने के चलते दिल्ली से आने के बाद उनके लिए ग्लैमरस बॉलीवुड की दुनिया और उसके तौर-तरीकों में ढलना मुश्किल रहा। वे बिना किसी को जाने-पहचाने मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने खुद से कहा कि वे अपने इस सपने को एक-दो साल देंगी और अगर यह पूरा नहीं हुआ, तो वह आगे बढ़ जाएंगी।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका