तेजस्वी पर केंद्रीय मंत्री मांझी का तंज.........डॉक्टर हैं क्या?
पटना । केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या भूमिका होगी, इस सवाल पर पटना में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चतरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। हमलोग अभी एनडीए में हैं। चर्चा चल रही है। जो सीट मिलेगी, उस पर चुनाव में उतारा जाएगा, लेकिन चुनाव जरुर लड़ा जाएगा।
वहीं, आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के चूहा वाले बयान पर कहा कि उनके यहां का चूहा हमारे यहां आते रहता था। हमलोग उस चुहें को खा गए। हमलोग चूहा खाने वाले लोग हैं। सीएम नीतीश कुमार के हेल्थ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी केंद्रीय मंत्री मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव डॉक्टर हैं क्या? जहां सीएम का सवाल है, कौन सा ऐसा कार्यक्रम नजर आ रहा है कि जहां वे अस्वस्थ लगते हैं। कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। लगातार काम कर रहे हैं। मुझे लग रहा है कि तेजस्वी ही अस्वस्थ हो गए हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र का बयान कांग्रेस मुसलमानों को डराकर राजनीति करती है। इस पर मांझी ने कहा नरेंद्र भाई मोदी जी वर्तमान में अलौकिक शक्ति से परिपूर्ण हैं। हिंदुस्तान और भारत की सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस वालों ने क्या नारा दिया था। सबको पता है। विदेश में जाकर हिंदुस्तान के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। ये सब राष्ट्रभक्ति नहीं है। उन लोगों की बात कोई भरोसा नहीं है। पीएम ने जो कहा है वहां ठीक ही है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला