रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई, Telegram App पर लगाया बैन
यूक्रेन ने टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है। यूक्रेन का कहना है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकारी और सेना के अधिकारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यूक्रेन का दावा है कि टेलीग्राम के जरिए रूस उसके देश पर जासूसी कर रहा है।
यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने इसका एलान किया है। कुछ दिनों पहले यूक्रेन ने बताया था इस प्लेटफॉर्म के जरिए रूस, यूक्रेन पर जासूसी कर रहा है।
यूक्रेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला
यूक्रेन का कहना है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। बता दें कि रूस और यूक्रेन, दोनों देशों में धड़ल्ले से टेलीग्राम का उपयोग किया जाता है। रूस-यूक्रेन जंग की जानकारी साझा करने के लिए रूस और यूक्रेन सरकार इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती आई है।
टेलीग्राम की स्थापना रूसी मूल के पावेल डुरोव ने की थी। पिछले महीने टेलीग्राम फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि टेलीग्राम के 900 मिलियन यूजर्स हैं। लोकप्रियता के बावजूद कंटेंट मॉडरेशन को लेकर चिंताओं के कारण टेलीग्राम को कई देशों में प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा