अरुण जेटली स्टेडियम में टकराए दिल्ली के दो फील्डर, वायरल हुआ वीडियो
DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2025 के पहले ही मुकाबले में एक हादसा हो गया. एक ऐसा हादसा, जिसने खिलाड़ियों के साथ ही फैंस की भी धड़कनें थाम दी. मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में फील्डिंग कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी आपस में बुरी तरह टकरा गए. इस टक्कर ने हर किसी को डरा दिया और दोनों खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. इसके चलते दिल्ली को दो नए खिलाड़ियों को फील्डिंग के लिए मैदान पर उतारना पड़ा.
रविवार 13 अप्रैल को IPL 2025 के 29वें मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी. टीम की ओर से तिलक वर्मा दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वहीं उनका साथ देने के लिए नमन धीर भी पूरा दम लगा रहे थे. ये दोनों दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे थे और तभी टीम पर एक आफत टूट पड़ी. बात 19वें ओवर की है, जब मोहित शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने एक शॉट खेला और इस शॉट के कारण ही दिल्ली के 2 खिलाड़ी टकरा गए.
कैच लेने की कोशिश में भयानक टक्कर
तिलक के शॉट में ताकत नहीं थी और गेंद हवा में उछल गई. कैच का मौका था और इस मौके को लपकने के लिए शॉर्ट थर्ड मैन से मुकेश कुमार, जबकि बैकवर्ड पॉइंट से आशुतोष शर्मा दौड़े. मगर दोनों ने एक-दूसरे को नहीं देखा और इसी चक्कर में दोनों की जोरदार टक्कर हो गई. दोनों का सिर आपस में टकराया और पूरा शरीर भी एक-दूसरे से भिड़ गया. कैच तो नहीं हुआ लेकिन टक्कर के बाद मुकेश और आशुतोष मैदान पर ही गिर गए. मुंबई के बल्लेबाजों ने इस बीच 3 रन पूरे कर लिए.
मैदान से ले जाना पड़ा बाहर
दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम तुरंत दौड़ते हुए मैदान पर पहुंची, जहां उन्होंने दोनों की जांच की. मैच में ज्यादा देर रुकावट न हो और चोटिल खिलाड़ियों की सही से जांच हो सके, इसके लिए आशुतोष और मुकेश को मैदान से बाहर ले जाया गया. इसके चलते दिल्ली को दो सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों को फील्डिंग के लिए उतारना पड़ा. हालांकि, राहत की बात ये रही कि दोनों की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही. मुकेश तो पारी का आखिरी ओवर डालने मैदान पर लौट भी आए और इस ओवर में एक विकेट भी लेकर लौटे.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण