मप्र में बनेगी आदिवासी बटालियन
मंत्री विजय शाह ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, 3 जनजातियों को मिलेगा विशेष लाभ
भोपाल । कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने आदिवासी बटालियन बनाने की मांग की है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक प्रस्ताव देने जा रहे हैं। जिसमें हमने मध्य प्रदेश में विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजातीय को मुख्य धारा से जोड़ेंगे। हमने इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। प्रस्ताव में एक बटालियन बनाई जाए, जैसे सिख बटालियन बनी हुई है। जिसके माध्यम से विलुप्त होती जनजाति को रोजगार और मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी बटालियन बनाई जाएगी। जैसे अन्य बटालियन में बनी है। उन्होंने इस दौरान सिख बटालियन का भी जिक्र किए। उन्होने कहा कि वैसे ही आदिवासी बटालियन का गठन किया जाएगा। आदिवासियों की 46 जातियां हैं। उसमें से तीन जातियां सहरिया ,बैगा और भारिया ऐसी जनजातीय हैं, जो विलुप्त होती जा रही है। उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ रुपए दिया है। उसके लिए हम अलग से विस्तार से आपको बताएंगे कि हम उनके लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की बटालियन बने, उसके लिए भी हमने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को देने जा रहे हैं।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान