आज राहुल गांधी किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को सात किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए सूत्रों ने कहा कि बैठक सुबह करीब 11 बजे संसद भवन में होगी। एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि किसान नेता राहुल गांधी से अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए एक प्राइवेट मेंबर बिल लाने के लिए कहेंगे।
इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने सोमवार को घोषणा की थी कि वे पूरे देश में मोदी सरकार के पुतले जलाएंगे और एमएसपी गारंटी को कानूनी बनाने की अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक नया विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
15 अगस्त को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान
वहीं, किसानों एक बैठक में फैसला लिया है कि वह प्रदर्शनकारी किसान 15 अगस्त को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे, जब देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वे नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां भी जलाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं ने यह भी कहा कि किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च 31 अगस्त को 200 दिन पूरे कर लेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) एक सितंबर को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मेगा रैली करेंगे। एक रैली 15 सितंबर 2024 को हरियाणा के जींद जिले में होगी और दूसरी रैली 22 सितंबर 2024 को पिपली में होगी।
दिल्ली तक मार्च करेंगे किसान, पुलिस ने लगाई बैरिकेड्स
फरवरी में, किसान यूनियनों की घोषणा के बाद हरियाणा सरकार ने अंबाला-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेड्स लगा दिए थे कि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में दिल्ली तक मार्च करेंगे।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट