इंदौर में दिव्यांग बच्चों के आश्रम में तीन बच्चों की मौत
इंदौर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम में तीन बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खून में इन्फेक्शन मिला है। 12 बच्चों को भर्ती किया गया है इनमें से दो गंभीर हैं। मंगलवार सुबह सभी बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरु अस्पताल भेजा गया है।घटना में करण और आकाश की जान गई है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। जबकि, नर्मदापुरम जिले का रहने वाला सात साल के आकाश को चाइल्ड लाइन ने तीन महीने पहले आश्रम को सौंपा था। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए।
यहां पर मध्यप्रदेश के कई जिलों से आए बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे (101 बालक और 116 बालिकाएं) हैं।कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक दो बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से एक मौत की आशंका है और एक बच्चे की मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना पता चली है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी।इंदौर के पंचकुइया रोड स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है। यहां अलग-अलग जिलों से बच्चों को चाइल्ड लाइन या अन्य माध्यम से सौंपा जाता है। सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ मां का नाम डॉ. अनिता शर्मा लिखा हुआ है। जो बच्चे 10-15 साल पहले आए थे, इन्हीं में से 18 बेटियां एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा