जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का पहला गाना आया सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये मूवी इस साल रिलीज होने वाली एक्ट्रेस की दूसरी मूवी है। इससे पहले वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था।
ऐसे में अब उन्हें 'उलझ' से काफी उम्मीदें हैं। सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, सचिन खेडेकर, मियांग चांग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स के साथ दिखाई देने वाले हैं। अब मेकर्स ने इसका पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
शौकन सॉन्ग हुआ रिलीज
एक्ट्रेस के फैंस भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने इसका पहला गाना शौकन रिलीज कर दिया है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल ने मिलकर अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और शाश्वत सचदेव ने इसको कंपोज किया है।
फैंस को पसंद आया गाना
उलझ का पहला गाना आते ही छा गया है और यूजर्स को यह सॉन्ग काफी पसंद भी आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जाह्नवी का लुक देख कर दिल खुश हो गया। दूसरे ने लिखा कि नेहा और जुबिन का कॉम्बो, अब और इंतजार नहीं होगा। तीसरे ने लिखा कि नेहा की आवाज में जादू है।
झूमती दिखीं जाह्नवी कपूर
गाने में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस डांस फ्लोर पर खुलकर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस मूवी में एक्ट्रेस इंडियन फारेस्ट ऑफिसर यानी आईएफएस का किरदार निभाएंगी। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होने वाली है।
यह मूवी आने वाली 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि एक्ट्रेस की मूवी सिनेमाघरों में विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' से टक्कर लेने वाली है, जिसकी कहानी साल 2002 के गोधरा ट्रेन घटना पर आधारित होने वाली है। अब यह मूवी दर्शकों को पसंद आती है या नहीं ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई