दुर्गा पूजा के दौरान अजान और नमाज से पहले लाउडस्पीकर बंद करे
ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय के दुर्गा पूजा को लेकर सख्त हिदायत दी है। युनूस सरकार ने कहा कि अजान और नमाज के दौरान दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेष रूप से म्यूजिक बजना पांच मिनट पहले बंद कर दे। बांग्लादेश सरकार के इस तालिबानी फरमान का अब चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमडी जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को संगीत वाद्ययंत्र और ध्वनि प्रणाली बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद जब तक मस्जिदों में नमाज चलेगी, तब तक पंडालों में बजने वाले सभी म्यूजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर बंद रहने चाहिएं।
उन्होंने देश में हिंदू समुदाय के दुर्गा पूजा से पहले देश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक के बाद ये घोषणाएं कीं। चौधरी ने कहा कि इस साल देश भर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका दक्षिण शहर में और 88 उत्तरी शहर निगमों में है। उन्होंने कहा कि पिछले साल पूजा मंडप की संख्या 33,431 थी, उन्होंने बताया कि इस साल यह संख्या इससे अधिक हो जाएगी। चौधरी ने मूर्तियों के निर्माण से लेकर उत्सव के दौरान सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। हमने चर्चा की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई