कांगो के किन्शासा में संगीत कार्यक्रम में भगदड़, 7 की मौत, कई घायल
किन्शासा । कांगो की राजधानी किन्शासा में शनिवार रात एक संगीत कार्यक्रम मे भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहां के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किन्शासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा ने बताया कि मशहूर गायक माइक कलमबाई राजधानी के मध्य में स्थित स्टेड डेस मार्टियर्स स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे तभी वहां भगदड़ मच गई।
उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में 80 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। एक खबर के मुताबिक स्टेडियम में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। यह नहीं बताया गया है कि स्टेडियम में भगदड़ कैसे मची। घटना की जांच जारी है। हालांकि कार्यक्रम का आयोजन करने वाली प्रबंधन कंपनी माजाबु गॉस्पेल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी कुछ उपद्रवियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। आयोजकों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए लगभग 30 हजार लोग स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि माइक कलमबाई के अलावा कई अन्य लोकप्रिय कलाकारों को भी इस संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान