रफ्तार का कहर! एनएच पर खड़े ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर की मौके पर मौत
उदयपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना के पास अलसुबह खड़े मछली लोड ट्रक को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। वहीं टक्कर से ट्रक आधा पलट गया और उसमें रहीं मछलियां बिखर गईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं यात्रियों को दूसरी बस से अंबिकापुर रवाना किया गया। उदयपुर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीई 7423 का चालक दिलीप कुमार यादव पिता राधेश्याम यादव 34 वर्ष सोमवार की रात बिलासपुर से मछली बीज लोड कर अंबिकापुर के लिए निकला था। मंगलवार की अलसुबह करीब 4.15 बजे उदयपुर थाना से करीब आधा किमी पूर्व एनएच-130 पर ग्राम बिशुनपुर के पास डीजल खत्म हो जाने से ट्रक रुक गया।
यह देख ड्राइवर ने केबिन का दरवाजा खोलकर ट्रक को चालू करने पंप मारने लगा। इसी बीच बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे नवीन बस क्रमांक सीजी 04 एमजे 5713 के चालक ने पीछे से ट्रक को तेज टक्कर मार दी।
बस की टक्कर से ट्रक का आधा हिस्सा उखड़ गया और ट्रक करीब 20 मीटर आगे जाकर आधा पलट गया। वहीं हादसे में केबिन के पास लटका ड्राइवर दिलीप पहिए के पास गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया।
बस चालक फरार, पहुंची पुलिस
बस की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक को टक्कर मारने के बाद भी वह करीब 100 दूर तक घिसटते गई। हादसे (Bus-truck accident) के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों नवीन की दूसरी बस से अंबिकापुर रवाना किया गया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का शव बरामद कर उदयपुर अस्पताल भिजवाया और उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं बस ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लाखों रुपए की मछलियों का नुकसान हुआ है।

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया