श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
रायपुर|चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार (19 मार्च) से हो रही है. छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के देवी बम्लेश्वरी मंदिर, रायपुर के महामाया मंदिर समेत राज्य के 10 बड़े देवी मंदिरों में इस पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं|
मां बम्लेश्वरी मंदिर – डोंगरगढ़
- राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर स्थित है.
- यहां चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राज्य के साथ-साथ देशभर से भक्तों का हुजूम उमड़ता है.
- भक्तों के लिए मंदिर तक जाने के लिए रोप-वे की सुविधा रहेगी.
- श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है.
- किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को गठित किया गया है.
- मंदिर में इस नवरात्रि 10 हजार ज्योति कलश जलाए जाएंगे.
- ट्रेन से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की 10 ट्रेनों के स्टॉपेज की घोषणा की है.
मां दंतेश्वरी मंदिर – दंतेवाड़ा
- देवी दंतेश्वरी मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था रहेगी. कॉरिडोर से भी भक्त दर्शन कर सकेंगे.
- 51 शक्तिपीठों में से एक दंतेश्वरी मंदिर में 5000 कलश जलाए जाएंगे.
- श्रद्धालु वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, इसके लिए 500 रुपये की रसीद कटानी होगी.
- महिलाओं को सलवार सूट और साड़ी में एंट्री दी जाएगी.
- भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन समिति ने हेल्पलाइन नंबर 8360601008 जारी किया गया है
महामाया अंबिका मंदिर – अंबिकापुर
- अंबिकापुर में स्थित महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ के बड़े देवी मंदिरों में से एक है.
- सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे.
- मंदिर में 4000 कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.
- यहां भक्त ट्रेन और बस के जरिए पहुंच सकेंगे.
महामाया मंदिर – रायपुर
- राजधानी रायपुर में स्थित महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं.
- हर दिन मां महामाया का विशेष श्रृंगार किया जाएगा.
- मंदिर में 11000 कलश जलाए जाएंगे.
- यहां देवी महालक्ष्मी, महामाया और देवी समलेश्वरी की तीनों की पूजा होती है.
अंगार मोती माता मंदिर – धमतरी
- धमतरी में स्थित अंगार मोती माता मंदिर में इस नवरात्रि में 4500 मनोकामना कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.
- श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई है.
- भक्तों के लिए हेल्पलाइन नंबर – 9303957469 भी जारी किया गया है.
- श्रद्धालु यहां के विश्रामगृह में बिना किसी शुल्क के रह सकते हैं.

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात