सौरव गांगुली को आज भी होता है इन चीजों का मलाल
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शतक से चूकने का अफसोस है। उन्होंने कहा-'मैं कई बार शतक लगाने से चूक गया। मुझे और अधिक रन बनाने चाहिए थे। मैंने कई बार 90 व 80 रन बनाए। जब मैं घर में अकेला होता हूं तो अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं और खुद से कहता हूं-अरे, फिर 70 रन पर आउट हो गया। मुझे शतक लगाना चाहिए था, लेकिन अब आप इसे बदल नहीं सकते।
कई बार शतक से चूक गए
सौरव के आंकड़ों पर गौर करें तो वे 30 बार 80 या 90 रन बनाने के बाद आउट हुए हैं। अगर वे उन पारियों को शतक में बदलने में सफल रहते तो उनके नाम 50 से अधिक शतक होते। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 38 शतक लगाए हैं। कप्तान के तौर पर लिए गए सख्त निर्णयों के बारे में पूछे जाने पर दादा ने दुनिया के महानतम लेग स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले को अंतिम एकादश से बाहर करने का अफसोस जताया।
इस चीज पर जताया अफसोस
उन्होंने कहा, "कप्तान के तौर पर कभी-कभी मुश्किल फैसले लेना जरुरी हो जाता है। आपको किसी खिलाड़ी को बाहर करके उस खिलाड़ी को शामिल करना पड़ता है, जो आपको परिस्थितियों व टीम की जरुरतों के हिसाब से अधिक बेहतर लगता है। इस कारण अनिल कुंबले को कुछ बार मौका नहीं मिल पाया।" ऑस्ट्रेलिया सौरव की सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी टीम है वे आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को सबसे खतरनाक गेंदबाज मानते हैं।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त