विमान में अचानक निकलने लगा धुंआ
दुबई । अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट ईके547 के टेकऑफ से पहले उसके इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा जिससे फ्लाइट में सवार करीब 300 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की है जब बोइंग 777-300 विमान में यात्रियों की बोर्डिंग लगभग पूरी हो चुकी थी। उसी समय विमान के एक इंजन से धुआं उठता देखा गया, जिससे क्रू और यात्रियों में हडक़ंप मच गया । घटना चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया । तुरंत एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और इंजन की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इंजन में अधिक तेल भरा जाने की वजह से धुआं निकला। टेक्निकल टीम ने बताया कि ओवरफिलिंग के कारण इंजन गर्म हो गया था, जिससे हल्की चिंगारी भडक़ने से धुआं उठने लगा। हालांकि, तुरंत आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना टल गई।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?