चैंपियंस ट्रॉफी में स्मिथ पारी शुरु करें : गिलक्रिस्ट
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियाई टीम के करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज रहे क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि 19 फरवरी से होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करें। गिलक्रिस्ट के अनुसार इससे स्मिथ को अधिक से अधिक गेंदें खेलने के लिए मिलेंगी। इससे पहले हुए श्रीलंका दौरे में स्मिथ ने मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर काफी कम रन बनाये थे। गिलक्रिस्ट के अनुसार युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क अभी रन नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में स्मिथ को पारी शुरु करनी चाहिए। गिलक्रिस्ट के अनुसार मैट शॉर्ट को भी शीर्ष क्रम में ट्रैविस हेड के साथ उतारा जा सकता है पर अभी स्मिथ को पारी शुरु करनी चाहिए क्योंकि शॉर्ट के पास अधिक अनभव नहीं है।
उन्होंने कहा,मुझे मैट को बल्लेबाजी में हैड के साथ उतारना भी अच्छा प्रयोग लग रहा है। इससे बाएं हाथ और दाएं हाथ का अच्छा संयोजन बनेगा। वहीं स्मिथ भी पारी शुरु कर कर सकते हैं, टी20 में हमने उन्हें 20 ओवर के क्रिकेट में ऐसा करते हुए देखा है। वह मध्यक्रम में काफी अच्छे बल्लेबाजी है पर पारी की शुरुआत में भी वह सफल रहेंगे। इससे उन्हें ज्यादा गेंदों का सामना करने का अवसर मिलेगा। टीम चैंपियंस ट्रॉफी में मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस जैसे शीर्ष तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगी। इसके अलावा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मिशेल मार्श भी उसके साथ नहीं हैं , ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर अधिक जम्मेदारी है। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण के मैचों में इंग्लैंड, अफ़गानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करना है। गिलक्रिस्ट को लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी सीमित तैयारी के कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इस प्रारूप के संबंध में सीमित तैयारी हुई है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय