निरंजनपुर के सिख समाज ने लिया चुनाव में भाग लेने का फैसला
मोनू भाटिया ने समाज जनों से किया संवाद
इंदौर । श्री गुरु सिंघ सभा के 6 अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव में एक बड़ा मोड कल उस समय आ गया जब निरंजनपुर क्षेत्र में रहने वाले सिख समाज के नागरिकों ने इस चुनाव में भाग लेने का फैसला ले लिया । इन नागरिकों के द्वारा यह फैसला इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोनू भाटिया के साथ संवाद के बाद लिया गया। श्री गुरु सिंह सभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद निरंजनपुर में रहने वाले समाज के नागरिकों के द्वारा इस चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया गया था । इन नागरिकों के द्वारा यह तय किया गया था कि वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट नहीं डालेंगे । इस क्षेत्र में सिख समाज के 1000 से ज्यादा नागरिक निवासरत है । इस बात की जानकारी श्री गुरु सिंघ सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोनू भाटिया को लगी ।
कल मोनू भाटिया अपने साथियों के साथ निरंजनपुर की संगत से चर्चा करने के लिए पहुंचे । वहां पर उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की । उन्होंने समाजजनों से कहा कि जब हम संगठन के चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करेंगे तभी हम संगठन से बेहतर काम की अपेक्षा रख सकेंगे । मोनू भाटिया के साथ हुई चर्चा के बाद सिख समाज की निरंजनपुर संगत के द्वारा इस चुनाव में सक्रियता के साथ भाग लेने का फैसला लिया गया । समाज जनों के द्वारा चुनाव अधिकारी के नाम पर एक पत्र तैयार कर चुनाव में भाग लेने के अपने फैसले की जानकारी दी गई । इस पूरे संवाद का समापन जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ हुआ ।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान