शेमारू उमंग लेकर आ रहा नया और दिलचस्प शो
मुंबई । नए साल में शेमारू उमंग एक नया और दिलचस्प शो लेकर आ रहा है। इस शो का नाम है बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो ने दर्शकों को शो की मुख्य किरदार, चैना, से परिचित कराया है। चैना एक जिंदादिल और चतुर लड़की है, जिसका किरदार प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीक्षा धामी निभा रही हैं।
गाँव की गलियों में पली-बढ़ी चैना अपनी बुद्धिमानी और अनोखे अंदाज़ से हर चुनौती का सामना करती है। लेकिन उसकी साधारण जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब परिस्थितियाँ उसे एक भव्य हवेली तक ले आती हैं। प्रोमो में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिलता है, जब हवेली की घमंडी जेठानी, जिसका किरदार इशिता गांगुली निभा रही हैं, यह मानती है कि परिवार की विरासत पर पहला अधिकार उसका है। लेकिन हवेली के बुजुर्ग चैना को चाबियाँ सौंपकर सभी को चौंका देते हैं। यह फैसला न केवल परिवार के भीतर सत्ता संघर्ष को जन्म देता है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि आखिर चैना को इस जिम्मेदारी के लिए क्यों चुना गया? अपने किरदार को लेकर उत्साहित दीक्षा धामी ने कहा, चैना सिर्फ एक साधारण किरदार नहीं है, बल्कि वह एक मजबूत और प्रेरणादायक लड़की है। यह शो मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी कहानी और किरदारों की गहराई दर्शकों को जोड़ने में सक्षम है।
उन्होंने आगे कहा कि नए साल की शुरुआत इस तरह के शो के साथ करना उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दर्शकों को यह जानने का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर क्यों चैना को बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन के रूप में चुना गया। यह दिलचस्प और भावनात्मक कहानी 27 जनवरी से सिर्फ शेमारू उमंग पर प्रसारित की जाएगी। दर्शकों के लिए यह शो पारिवारिक संघर्ष, परंपराओं और प्रेरणा से भरपूर एक अनोखा अनुभव लेकर आएगा। यह शो राजस्थान की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें परिवार, परंपराओं और सत्ता संघर्ष का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति