8 फीसदी से ज्यादा भागे इस छोटकू कंपनी के शेयर
आज शेयर बाजार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ रतनइंडिया पावर शेयर (RattanIndia Power Share) के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। आज रतनइंडिया कंपनी के शेयर एनएसई पर पिछले बंद ₹14.39 के मुकाबले लगभग 2% की बढ़त के साथ ₹14.65 पर खुले। इसके बाद इसमें लगातार तेजी दिख रही है। दोपहर 2:18 बजे इस शेयर में 6.60% की बढ़त देखने को मिली। यह ₹15.34 पर ट्रेड कर रहा था। इसने
भारी वॉल्यूम के साथ आई तेजी
इस तेजी के साथ शेयर में भारी ट्रेडिंग देखने को मिली। एनएसई पर करीब 48,652,996 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ, जो सामान्य से काफी अधिक है। RattanIndia Power का यह शेयर लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। फिलहाल यह अपने 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो टेक्निकल रूप से इसे मजबूत स्थिति में दिखाता है।
5 साल में दिया 500 फीसदी का रिटर्न
RattanIndia Power बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में सक्रिय है और इसका मार्केट कैप ₹8,232.37 करोड़ के करीब है। एक हफ्ते में यह 12.86 फीसदी तक उछल चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में इसके शेयरों में 15.25% की गिरावट आई है। हालांकि 5 साल में इसने 499.58% फीसदी का रिटर्न दिया है।
मार्च 2025 को समाप्त हुई चौथी तिमाही (Q4 FY2025) में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹125.94 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹10,665.75 करोड़ के मुकाबले 98% की गिरावट है। नेट सेल्स की बात करें तो यह मार्च तिमाही में ₹936.25 करोड़ रही।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर