सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतरी, राहत-बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल में दक्षिण पूर्वी रेलवे डिविजन के नालपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सीपीआरओ दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुताबिक, 22850 सिकंदराबाद शालीमार एक्सप्रेस के एक पार्सल वैन सहित कुल 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
दक्षिण-पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण ने बताया कि आज सुबह 5:31 बजे सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मिडिल लाइन से डाउन लाइन पर जाते समय पटरी से उतर गई। एक पार्सल वैन और दो यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। किसी बड़ी चोट या हताहत की खबर नहीं है। यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी