ट्रैलर से कुचलकर एसईसीएल कर्मी की हुई मृत्यु
कोरबा कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक में घटित सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बांकीमोगरा निवासी अपनी बाइक से इमलीछापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते ही बगल से गुजर रहे एक भारी ट्रैलर की चपेट में आने से वे गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व डायल 112 को सूचना दी गई। घायल कर्मी को चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि भुट्टा चौक में लंबे समय से बड़े गड्ढे बने हुए हैं और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
वन विभाग के रेस्क्यू में मिला दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, विशेषज्ञ भी हुए हैरान