कलेक्टर ने किया बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।
कलेक्टर ने किया बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण।
लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।
राजगढ/
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमावार को जिला मुख्यालय पर संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां कक्ष की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बाढ नियंत्रण में संधारित पंजी को व्यवस्थित करने, यहां साफ सफाई तथा कमर्चारियों की नियमित उपस्थित के र्निदेश दिए।
कक्ष में एयर कंडीशनर बंद मिलने एवं अन्य अव्यवस्थाओं के कारण लोक सेवा प्रबंधक का पंद्रह दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां तैनात तीन लिपकीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्हें एक वेतन वृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस भी दिया गया । कर्मचारियों की कक्ष में डयूटी लगाने वाले लिपिक पवन विजयवर्गीय को भी उचित ड्यूटी नहीं लगाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं 24 घण्टे दुरूस्त रहें एवं समय समय पर आवश्यक सूचना का आदान प्रदान वरिष्ठ अधिकारियों को किया जाए। यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर के कर्मचारियों से भी कक्ष का जीवंत संपर्क रहे।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!