मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला राजगढ़ का महा सदस्यता अभियान प्रारंभ
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला राजगढ़ का महा सदस्यता अभियान प्रारंभ
सारंगपुर / मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ज्ञप्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री राजीव शर्मा के निर्देशानुसार राजगढ़ जिले में भी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय सारंगपुर से किया गया इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुरेश वीरमाल ने कहा कि मध्य प्रदेश शिक्षक राष्ट्रहित के विचारों वाला संगठन है हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरसिंह शर्मा ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है राजगढ़ जिले में दिनांक 24 अगस्त 2024 को 232 सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई है आगे भी सदस्यता अभियान गतिमान रहेगा और राजगढ़ जिले में 1500 शिक्षकों को सदस्य बनाया जाएगा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ हमेशा राष्ट्रहित छात्र हित शिक्षा हित में काम करता है जिला कोषाध्यक्ष जगदीश कुंभकार ने कहा कि सारंगपुर के छ: विकासखंड में ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो चुका है हमारी खंड टोली सदस्यता अभियान में लगी हुई है इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला राजगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष जगदीश कुंभकार नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा उपाध्यक्ष मांगीलाल भिलाला ब्लॉक अध्यक्ष घासीराम मालवी रमेश तंबोली बद्री प्रसाद पाटीदार दुर्गेश भारती रोशन जहां सुनील सेन ममता जाधव सविता लववंशी सुनीता पांडे संगीता सोनी प्रमिला विजय मंजू भिलाला गालिब हुसैन काजी चेतन जाटव सुनीता पांडे सतीश विजय आदि उपस्थित थे

छत्तीसगढ़ में आरएसएस के 100 वर्ष: फिल्म ‘शतक’ को मिला टैक्स फ्री दर्जा
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर
तीखी नोकझोंक के बाद समय से पहले खत्म हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र
अमेरिका की रिपोर्ट ने बढ़ाया ‘आतंकिस्तान’ का खतरा, पाकिस्तान पर पड़ेगा असर
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तंज: सिर्फ विलाप कर रही है