फुलफुरा में श्रीराम भगवान प्रतिमा की हुई स्थापना राज्यमंत्री टेटवाल ने मंदिर में दी 51 हजार रुपए की राशि
फुलफुरा में श्रीराम भगवान प्रतिमा की हुई स्थापना राज्यमंत्री टेटवाल ने मंदिर में दी 51 हजार रुपए की राशि
न्यूज, सारंगपुर।
स्थानीय वार्ड क्रमांक 16 फुलफुरा में श्रीराम भगवान प्रतिमा की स्थापना हुई। वार्ड पार्षद कमल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण कार्यक्रम में शामिल हुए। वही मप्र शासन के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने मंदिर में 51 हजार रुपए की राशि दी। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ आचार्य श्री नरेश ने बताया कि जब भगवान श्री राम राघवेंद्र सरकार का नाम आता है, तो सहज भाव से प्रेम आधार स्नेह लगन प्रतिष्ठा संस्कार और कहीं से प्रतीक्षा का भी भाव आता है। भगवान राघवेंद्र सरकार की लीलाओ मंे कहीं केवट की प्रतीक्षा, तो कहीं शबरी का धैर्य है। इसे विडंबना भी कह सकते हैं की प्रतीक्षा स्वयं भगवान का स्वरूप है। भगवान श्री राम लला विराजमान अयोध्या में प्रभु 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद विराजमान हुए। स्वयं प्रभु ने प्रतिष्ठा और प्रतीक्षा का पाठ पढाते हुए वन जाना पसंद किया और वनवास के पश्चात सीताजी को लेकर आए, यहां भी प्रतीक्षा ही है। ऐसी एक प्रतीक्षा पिछले 12 वर्षों से हमारे वार्ड 16 के परिवार में फुलपुरा में भगवान एक कुटिया में विराजमान थे। लेकिन अब मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा हो रही है।
पार्षद कमल शर्मा ने बताया कि वर्तमान मध्य प्रदेश शासन के कौशल एवं विकास मंत्री गौतम टेटवाल 12 वर्ष पूर्व जब विधायक थे तो उनके द्वारा सर्वप्रथम सहयोग करते हुए 50 हजार की राशि मंदिर समिति को प्रदान की गई थी, समय का चक्र चलता है प्रतीक्षा भगवान राम के स्वभाव में है 12 वर्षों बाद क्षेत्रीय विधायक श्रीटेटवाल मंत्री के रूप में सत्ता आसीन होते हुए 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर सभी वार्ड वासियों की मेहनत, यज्ञ आचार्य श्री नरेशजी की मधुर वाणी संस्कृत से ओतप्रोत श्लोको को बोलने का सहज भाव, किलोदा वाले गुरुजी के मंदिर के प्रति सेवा एवं भाव यज्ञ वेदी पर देव स्वरूप बैठे सभी यजमान सभी का सहज सरल स्वरूप देखने को मिला।
.

एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर
देवास हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर, राहत कार्य जारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ में डाला डेरा, आज होगा अभ्यास सत्र
भरी गर्मी में साइकिल चलाकर BJP विधायक ने दिया बड़ा संदेश
मऊगंज में अनोखी पहल, विधायक प्रदीप पटेल अब बस से कर रहे दौरा