बिजली चोरी बताने पर मिलेगा 10 फीसदी तक पुरस्कार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए इनाम योजना की शुरू
बिजली चोरी बताने पर मिलेगा 10 फीसदी तक पुरस्कार
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए इनाम योजना की शुरू
न्यूज, सारंगपुर।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए इनाम योजना शुरू की है। सही सूचना देने पर 10 फीसदी तक इनाम मिलेगा। सूचना सही पाए जाने पर 5 फीसदी राशि तुरंत दी जाएगी। बाकी 5 फीसदी राशि पूरी वसूली के बाद दी जाएगी। कंपनी के नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी भी सूचना दे सकते हैं। ऐसे कर्मचारियों को वसूली के बाद एक फीसदी क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी। सारंगपुर सहायक यंत्री अरविंद रानोलिया ने बताया कि कंपनी ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। सूचना देने वाले को कंपनी के पोर्टल पर तय प्रारूप में बैंक खाता और पहचान क्रमांक देना होगा। पहचान क्रमांक आधार या पैन में से कोई एक हो सकता है। सूचना देने के लिए कंपनी की वेबसाइट पोर्टल डाट एमपीसीजेड डाट इन पर जाकर इनफार्मर स्कीम लिंक पर क्लिक करना होगा। उपाय एप से भी सूचना दी जा सकती है।
बोले जिम्मेदार
योजना के अंतर्गत सूचना देने वाले के संबंध में जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखते हुए, कंपनी मुख्यालय से प्रोत्साहन की राशि सीधे संबंधित सूचना देने वाले के बैंक के खाते में हस्तांतरित की जाती है। कंपनी द्वारा योजना में सूचना देने वाले को निर्धारित शर्तों के अधीन पारितोषिक देने का प्रावधान है। इस राशि की अधिकतम सीमा नहीं है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा समस्त नागरिकों के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गुप्त सूचना देकर, पारितोषिक योजना का लाभ उठाकर कंपनी को सहयोग प्रदान अवश्य करें।
अरविंद रानोलिया, सहायक यंत्री, मप्रमक्षेविविकं, सारंगपुर।

भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम