तीन वाहनों की भिडंत: ऑयशर पलटकर कार पर गिरा, महिला की मौत, पांच घायल, एक गंभीर
तीन वाहनों की भिडंत:
ऑयशर पलटकर कार पर गिरा, महिला की मौत, पांच घायल, एक गंभीर
न्यूज, सारंगपुर।
सारंगपुर के करीब आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊकावता पुलिस चौकी के पास ऑयशर ट्रक और एक कार के आपस में टकराने से ऑयशर पलट कर दूसरी कार पर जा गिरा। इसके गिरने से उसमें सवार 6 यात्री दब गए। दोनों कार में सवार कुल 9 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना शनिवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है, इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान सारंगपुर में मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक कार चालक वाहन में फंस गया, जिसे बडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सारंगपुर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। शाजापुर जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में कार चालक अजय निवासी ग्वालियर को इंदौर रेफर किया गया।
हादसे को देखकर रोकी थी कार, फिर खुद हुए शिकार
एक कार में सवार राम लखन पिता दीनदयाल निवासी उज्जैन एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर यूपी के उरई जिला जालौन से अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और नातिन के साथ कुल 6 लोग सवार होकर वापस अपने घर उज्जैन लौट रहे थे। तभी ऊकावता के नजदीक सडक पर एक कार हादसे को देख कर मदद के लिए उन्होंने गाडी रोकी ही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ऑयशर ट्रक उनकी कार पर आकर पलट गया। वहीं दूसरी कार में तीन लोग सवार थे उनमें से एक महिला की मौत सारंगपुर सिविल अस्पताल इलाज के दौरान हो गई। वहीं कार चालक अजय निवासी ग्वालियर को गंभीर अवस्था में शाजापुर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया।
यूपी से जा रहे थे उज्जैन
एक कार में 6 लोग सवार थे, ये यूपी के जालौन से उज्जैन जा रहे थे। इनमें से चार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। कार में एक पांच साल का बच्चा भी सवार था। हादसे में घायल होने वालो में निशा पति कुलदीप उम्र 29 वर्ष एवं राम लखन पिता दीनदयाल उम्र 58 वर्ष निवासी उज्जैन, कनिष्क पिता कुलदीप आर यू 6 वर्ष एवं कुलदीप पिता अशोक आयु 35 वर्ष निवासी विजयनगर इंदौर आदि है।
..

एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर
देवास हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर, राहत कार्य जारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ में डाला डेरा, आज होगा अभ्यास सत्र
भरी गर्मी में साइकिल चलाकर BJP विधायक ने दिया बड़ा संदेश
मऊगंज में अनोखी पहल, विधायक प्रदीप पटेल अब बस से कर रहे दौरा