नगर सफाई व्यवस्था सुधारने नपाध्यक्ष ने सफाई दरोगाओं की ली क्लास शहर की सडकों पर गंदगी करने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई, कटेगा चलान।
नगर सफाई व्यवस्था सुधारने नपाध्यक्ष ने सफाई दरोगाओं की ली क्लास
शहर की सडकों पर गंदगी करने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई, कटेगा चलान।
न्यूज, सारंगपुर।
गुरुवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त करने पार्षदों के बीच सफाईकर्मियों एवं सफाई दरोगाओ की बैठक ली और सफाई व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने उचित दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नपाध्यक्ष पालीवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि सडक पर कचरा फेंका तो छोडा नहीं जाएगा, सीधे जुर्माने की कार्रवाई होगी। हर कही सडक पर कचरा, गंदगी नहीं फेंके, स्वच्छता बनाए रखे इस तरह के नारे और स्लोगन शहर में आए दिन देखने, सुनने मिलते, फिर भी लोग लापरवाही दिखाने में जुटे हैं। वह मनमानी कर स्वच्छता का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नगर पालिका की सख्ती शुरू हो गई है। बस स्टेंड, इंदौर नाका, अकोदिया नाका स्थित होटलो के पास सड़क पर कचरा डालने की शिकायत आए दिन मिलना आम बात हो गई है। नपा अमले द्वारा ने कचरा डालने वाले व्यवसायों को न सिर्फ फटकार लगाई, बल्कि कई बार चलानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने की सख्त हिदायत भी कई बार दी जा चुकी है, बावजूद उसके दुकानदार मनमानी पर उतारू रहते है।
सीधे होगी जुर्माने की कार्रवाई
नगर पालिका ने कुछ समय पहले दुकान, मकान के सामने डस्टबिन रखने का भी लोगों से कहा था, लेकिन इस तरफ भी अधिकांश लोगों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। कुछ दुकान, मकान के सामने ही यह नजर आएंगे, जबकि शेष पर कुछ नहीं मिलेगा। स्थानीय जागरूक लोगों का कहना है कि जब तक सत कार्रवाई नहीं होगी तब तक पूरी तरह से सुधार होना मुश्किल है।
रैंकिंग सुधारने सहयोग की जरूरत
पिछले कुछ समय से लगातार स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयास से रैंकिंग में सुधार हुआ है। नपा जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नपा बेहतर साफ सफाई को लेकर अपने स्तर से जुटी हुई है, इसमें आमजन को भी सहयोग देने की जरूरत है।
इस पर भी फोकस
घर-घर कचरा संग्रहण अब तक अगल-अलग शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन नपा अधिकारियों का दावा है कि इस बार से इसको अलग-अलग कर दिया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों को भी जागरुक किया जाएगा कि वे घर पर दो डस्टबिन रखें और हूपर में भी अलग-अलग कचरा डालें। इस मौके पर नपा पार्षद गोपाल पाल, कुलदीप राठौर, अमित गिरजे, बाबू अहिरवार, स्वच्छता प्रभारी सतीश कंडारे सहित अन्य मौजूद थे।

रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न