मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल सारंगपुर की बैठक हुई संपन्न।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल सारंगपुर की बैठक हुई संपन्न।
सारंगपुर //
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 28 अप्रैल को प्रस्तावित सारंगपुर दौरा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार रात्रि को अस्पताल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) क्षेत्रीय विधायक गौतम टेटवाल के नेतृत्व में सारंगपुर भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित सारंगपुर आगमन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श एवं रूपरेखा तय की गई।कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। संगठन की एकजुटता एवं समर्पण ही हमारे हर आयोजन की शक्ति है।
बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अक्षय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद,नगर पालिका उपाध्यक्ष भावना निलेश वर्मा, रेनुका वंशकार ,मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सरावत,मंडल महामंत्री कमल राठौर, सुधीर श्रीमाल, विजय जैन, रमेश कंपू,रमेश चन्द्र लववंशी, पुर्व नगर पालिका अध्य्क्ष भेरूलाल पुष्पद, ओम पुष्पद, सागर अरोरा,मांगीलाल , पार्षद कुलदीप राठोर, अमित गिरजे, सुनील बागवान, मनोज जैन, गोपाल वैध , गोकुल दंडवाणी ,मंडल उपाध्यक्ष विनोद लववंशी, नविन रुंडवाल,अंकित अवस्थि, पप्पी सैन, मंडल मिडिया प्रभारी मोहन लववंशी , मंडल मंत्री विक्रम अहिरवार, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, पवन लाला,आ जा मंडल अध्यक्ष गोलु वाल्मीक,अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष सलीम खान, श्रीमती कमलाबाई , जिवन नायक,संतोष शर्मा, लक्ष्मी नारायण लववंशी, नरेंद्र कंडारे, करण गिरजे, संचालन मंडल महामंत्री कमल दयावान ने किया आभार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सरावत ने माना,उक्त जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी मोहन लववंशी ने दी।

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर
देवास हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर, राहत कार्य जारी