प्यासे मुसाफिरों के लिए यह प्याऊ सेवा मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक:टेटवाल श्याम परिवार ने सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर लगाया प्याऊ, राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ
प्यासे मुसाफिरों के लिए यह प्याऊ सेवा मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक:टेटवाल
श्याम परिवार ने सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर लगाया प्याऊ, राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ
न्यूज, सारंगपुर।
सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर श्याम परिवार के साथ नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गर्मी के इस मौसम में प्यासे मुसाफिरों के लिए यह प्याऊ सेवा न सिर्फ एक नेक कार्य है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक भी है। इस तरह की सेवा सभी नागरिको को करना चाहिए, वही पक्षियों के लिए भी अपने-अपने घरो के बाहर पानी की व्यवस्था करना हरेक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर ऐसे जनसेवा के कार्यों को करने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करें। यह बात रविवार सुबह सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम परिवार सारंगपुर द्वारा लगाए गए निशुल्क पानी की पियाऊ का शुभारंभ करते हुए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने व्यक्त की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्याम परिवार के अध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष निलेश वर्मा ने कहा कि प्याऊ में पुरी गर्मी जल की कमी आने नहीं दी जाएगी, सारंगपुर से होकर गुजरने वाले प्रत्येक यात्री को पानी मिले हमने ऐसी व्यवस्था की है। इस मौके पर श्याम परिवार के अध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा एवं सदस्य महेश पाटीदार, जितेंद्र मालवीय, प्रकाश सोनी, मनीष सोनी, अंशुल पुष्पद, आदित्य शर्मा, पेंशनर संघ अध्यक्ष एलएन त्रिकार, समाजसेवी आमिल हुसैन काजी एवं अन्य मौजूद थे।
..

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर
देवास हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर, राहत कार्य जारी