घटना के दूसरे दिन घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे डीआइजी ओपी त्रिपाठी
पुलिस अधिकारियों को दिए सीसीटीवी फुटेज की जांच उपरांत हत्यारों को पकड़ने के निर्देश
लीमाचौहान, सारंगपुर थानो का भी किया डीआइजी ने निरीक्षण

 न्यूज, सारंगपुर।


सारंगपुर में चोरों ने घर में घुसकर शुक्रवार रात्रि में बुजुर्ग महिला सावित्री बाई राठौर(75) की गला घोंटकर हत्या कर सोने की झुमकियां के साथ एक कान काटने की वारदात को अंजाम दिया था। तीन बेटो की बुजुर्ग मां घर में अकेली रहती थी। उक्त बुजुर्ग जावरा की सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी राठौर की नानी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना उजागर होने के दूसरे दिन रविवार को डीआइजी ओपी त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने मौका मुआयना किया और स्थिति को देखते हुए आसपास के रहवासियों, पडोसियो और परिजनों से चर्चा कर जानकारी जुटाई। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए और सभी से पूछताछ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर गिरफ्तार किया जाए और घटना का खुलासा किया जाए।
थाने पर आकर दिए निर्देश
घटना स्थल के निरीक्षण के उपरांत डीआइजी श्रीत्रिपाठी ने एएसपी आलोक कुमार शर्मा की मौजूदगी में थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने इस प्रकरण को लेकर विस्तृत बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआइजी श्रीत्रिपाठी ने थाना प्रभारी से कहा कि सभी नशेडियों से सख्ती के साथ पूछताछ की जाए और सीसीटीवी की फुटेज के एक-एक क्षण की सूक्ष्मता से जांच कर परीक्षण करें और आसपास के रहवासियों से पूछताछ करें। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हर हाल में अपराधो पर अंकुश लगाया जाए और अवैध मदाक पदार्थो  की रोकथाम की जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो की सतत निगरानी करें और पेट्रोलिंग को बढाया जाए।
लीमाचौहान थाने का भी डीआइजी ने किया औचक निरीक्षण
डीआइजी ने लीमाचौहान थाने में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी अनिल राहोरिया को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और अपराधो पर नियंत्रण के भी आदेश दिए। इस मौके पर पुलिस स्टाप मौजूद रहा। सारंगपुर में चर्चा के दौरान डीआइजी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि हमारे द्वारा 19 अप्रैल की रात्रि में भोपाल से आकर ब्यावरा देहात थाना, राजगढ़ कोतवाली का औचक निरीक्षण किया था। उसके बाद रात्रि में 11 बजे से सुबह 4 बजे तक सरप्राइज विजिट किया गया। रविवार को हमने सारंगपुर पहुंचकर हत्या के मामले में जांच की और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से चर्चा की। हमारा प्रयास रहेगा कि हम सारंगपुर में घटित हुए इस हत्या के मामले को जल्द से जल्द सुझलाए और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।