ट्रॉफिक कानून की उड़ा रहे हैं धज्जियां सड़कों पर बेखौफ होकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, बढ़ते हादसों की भी अनदेखी
ट्रॉफिक कानून की उड़ा रहे हैं धज्जियां
सड़कों पर बेखौफ होकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, बढ़ते हादसों की भी अनदेखी
सारंगपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित गावों की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की आए दिन लंबी कतारें देखना आम बात हो गई है। इन दिनों भूसे लेकर आ रहे वाहन पूरे मार्ग को घेरकर ऐसे गुजर रहे हैं मानो इन्हीं के लिए ये हाइवे रूट बनाए गए हों। कई बार ये बेतरतीब भूसे के वाहन बिजली की लाइनों से टकराकर गुजरते हैं। इन पर न तो परिवहन विभाग न ही पुलिस महकमा कोई कार्रवाई कर पा रहा है। भूसे व बालू रेत से भरे वाहन पर नहीं किसी का ध्यान बढ़ते सड़क हादसे और उनमें हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर गंभीर रुख इख्तियार नहीं कर रहा है। अगर जिम्मेदार अधिकारी सड़कों पर भ्रमण कर स्थिति देखे तो शहर में घूम रही अनेक ट्रेक्टर ट्रालियों से चार से पांच फीट बाहर सरिया वाहन से निकलता देखा जा सकता है। तो कहीं सड़कों पर भूसे व बालू रेत से भरे वाहन इस तरह ओवरलोड होकर गुजर रहे हैं जैसे उक्त वाहन कुछ देर में ही पलट जाएगा। प्रशासन की उदासीनता के चलते बिल्डिग मटेरियल, भूसे व रेत कारोबारी, गिट्टी, मिट्टी तथा मुरम के परिवहनकर्ता बेरोकटोक मनमाना परिवहन कर रहे हैं। देखा जाए तो प्रशासन आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहा है।
वाहन ढों रहे क्षमता से अधिक सवारियां :
शहर के अलावा आसपास बसे छोटे कस्बों इलाकों में न सिर्फ माल वाहक बल्कि सवारियां ढोने में लगे वाहन बस, जीप सहित ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाया जा रहा हैं। खासबात ये है कि सड़कों पर अधिकांश वाहन अनफिट हालत में दौड़ रहे हैं।
उड़ती धूल हादसे का कारण :
भूसे, मिट्टी एवं रेत से भरे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉलियों के गुजरने पर उड़ने वाली धूल सड़क पर गुजर रहे बाइक सवारों की आखों में चली जाती है। ऐसे में अक्सर वे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कई बार इस दौरान बाइक सवार जान से भी हाथ धो बैठते हैं। जबकि सरिए बाहर तक निकले होने के कारण पीछे आने वाले वाहन सवार की जान का जोखिम बढ़ा देते है। साथ ही सरिया से भरा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
करेंगे कार्रवाई
समय समय पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जाती है, अगर कोई ट्रेक्टर या पिकप चालक नियमों की अनदेखी कर रहा है तो अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
आकांक्षा हाड़ा थानाप्रभारी सारंगपुर

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर
देवास हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत की खबर, राहत कार्य जारी