मुसाफिरों को मिलेगा ठंडा पानी, लोगों की प्यास बुझाने नपा ने शुरू किए प्याऊ यात्री प्रतीक्षालय में देशी फ्रिज, अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाया वॉटर कुलर
मुसाफिरों को मिलेगा ठंडा पानी, लोगों की प्यास बुझाने नपा ने शुरू किए प्याऊ
यात्री प्रतीक्षालय में देशी फ्रिज, अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाया वॉटर कुलर
सारंगपुर
गर्मी शुरू होते ही नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने बस स्टैंड पर प्याऊ की शुरुआत की है। यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत की गई है, अब यहां आने वाले मुसाफिरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिलेगा। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बस स्टैंड पर फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया।
बता दे कि गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए नगर पालिका शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी प्याऊ लगाने की योजना बना रही है। जल्द ही चौराहों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ठंडे पानी की सुविधा शुरू होगी। इससे अधिक से अधिक नागरिकों और यात्रियों को राहत मिलेगी। वही सिविल अस्पताल में जनप्रतिनिधियों द्वारा वॉटर कुलर का भी शुभारंभ किया गया। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गौतम टेंटवाल ने कहा कि मुसाफिरों की सुविधाओं के लिए बस स्टेंड पर नगर पालिका ने यात्रियों के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया। यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है, ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मिल सके। लायंस क्लब जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी गर्मियों में बस स्टेंड पर प्याऊ की व्यवस्था करती हैं, ताकि यात्रियों को ठंडा पानी मिल सके। नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कहा कि पहले लोग प्याऊ कुओं पर पानी पिलाते थे, पशु पक्षियों को तालाब खोदवाकर पानी की व्यवस्था करते थे। आज के समय मे यह नेक काम है, ऐसे लोगों को मै धन्यवाद करता हूं जो निजी खर्च पर नगर में निःशुल्क प्याऊ का संचालन कर रहे है। आज के समय में जल संचयन के साथ ही लोगों को पानी की सार्थकता भी समझनी होगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, अमित गिरजे, बाबू अहिरवार, राकेश पुष्पद, कुलदीप राठौर, अंकित अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश