राजगढ़ बस स्टैंड पर मंत्री टेटवाल ने किया प्याऊ का शुभारंभ। अब यात्रियों को मिलेगा ठंडा जल।
राजगढ़ बस स्टैंड पर मंत्री टेटवाल ने किया प्याऊ का शुभारंभ। अब यात्रियों को मिलेगा ठंडा जल।
राजगढ़//
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बस स्टैंड पर प्याऊ की शुरुआत की है। यहां आने वाले मुसाफिरों को अब ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस पहल का शुभारंभ राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बस स्टैंड पर फीता काटकर किया।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी प्याऊ लगाने की योजना बना रही है। जल्द ही चौराहों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ठंडे पानी की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों और यात्रियों को लाभ मिल सके।
गर्मी में ठंडे जल का महत्व
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। अधिक तापमान में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, लू लगने और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ठंडा और स्वच्छ जल न सिर्फ प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि शरीर के तापमान को नियंत्रित कर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक होता है। जल का सदुपयोग हर नागरिक की जिम्मेदारी है, इसलिए पानी की बर्बादी रोकने और स्वच्छ जल के संरक्षण की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए।नगर पालिका की यह पहल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को गर्मी से राहत देने में कारगर साबित होगी और आने वाले समय में इस योजना को और विस्तार दिया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह हाडा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश खरे, सीएमओ नगर पालिका पवन अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!