सारंगपुर में सेवासदन कार्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
सारंगपुर में सेवासदन कार्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
सारंगपुर।सारंगपुर प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सारंगपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक गौतम टेटवाल के सेवा सदन कार्यालय पर शनिवार को होली मिलन एवं नववर्ष आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर राजगढ़ प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई।सेवा सदन कार्यालय पर दोपहर तीन बजे से यह कार्यक्रम शुरू हुआ।क्षेत्र के चारों मंडल से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फाग गीतों की धुन पर आकर्षक नृत्य किया।
राज्यमंत्री टेटवाल ने फूलों और गुलाल से होली खेली। वे बृज भाषा के होली गीतों पर जमकर थिरके। राधा-कृष्ण स्वरूप में आई बहनों के साथ भी उन्होंने फूलों की होली खेली। होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह का राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंत्री टेटवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखते हैं। उन्होंने बताया कि भैंसवा माता गांव में माता बिजासन का भव्य मंदिर बन रहा है। वहां 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। उन्होंने सभी से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने गुड़ी पड़वा पर घरों को भगवा ध्वज से सजाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घट स्थापित कर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और नवरात्रि हर्षोल्लास से मनाएं। कार्यक्रम पश्चात शाम को सामूहिक भोज कराया गया। कार्यक्रम में भोपाल से आए आर्केस्ट्रा टीम ने होली के गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांधा।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, अक्षय सक्सेना,बबीता जुलानिया, नीलम सक्सेना,पृथ्वीराज टेटवाल,नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल, नपाध्यक्ष पचोर विकास करोड़िया,जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर, कैलाश नागर,मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, मनोहर सिंह परमार, , विकास दीक्षित, उपेंद्र सिंह छावरी,विधायक प्रतिनिधि महेंद्र गुर्जर,नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, सुशील व्यास, बद्रीलाल बामनिया,राहुल पुष्पद,संजय विजयवर्गीय, पार्षद सुनील बागवान,कमल राठौर,बाबूलाल अहिरवार,कमलेश टेटवाल,कुलदीप टेटवाल,प्रदीप पवार,शेखर शर्मा,मोहित गुप्ता,हंसराज राजपूत,दीपक राठौर, लल्ला बारीकिया,मोहित हाडा,सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर