शलभ भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित एवं सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश महासचिव नियुक्त
शलभ भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित एवं सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश महासचिव नियुक्त
राजगढ़
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन 26 एम 27 मार्च को मुरैना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की।
महा अधिवेशन का शुभारंभ 26 मार्च को दोपहर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया सौंपा मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही भोपाल में आपके साथ बैठकर पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
27 मार्च को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव लोकतंत्र प्रक्रिया से संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए शलभ भदौरिया को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण वैष्णव को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश