बिजली बिल वसूली अभियान हुआ सख्त, बिल नहीं भरने वालों के काटे कनेक्शन सादनखेड़ी और रामपुरिया गांवों की काटी जाएगी बिजली, लाखो रुपये बकाया
बिजली बिल वसूली अभियान हुआ सख्त, बिल नहीं भरने वालों के काटे कनेक्शन
सादनखेड़ी और रामपुरिया गांवों की काटी जाएगी बिजली, लाखो रुपये बकाया
न्यूज, सारंगपुर।
सारंगपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बिजली कंपनी के वसूली अभियान के तहत लाखों रुपये बकाया वाले गांवों के कनेक्शन को फिर से काटा जा रहा है। साथ ही जिन गांवों में कम बकाया है या जो लोग जमा कर रहे हैं उन्हें छोड बाकियों के कनेक्शन भी काटे जा रहे है। दोबारा जोडने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, करोडों रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने सख्ती की है। गांव, शहरी क्षेत्र के घरेलू, पम्प और व्यवसायिक सभी प्रकार के कनेक्शनों की जांच की जा रही है। कंपनी ने अपने एसई, डीई, जेई को वसूली का जिम्मा दिया है, जिसकी मॉनीटरिंग हर दिन की जा रही है।
100 फीसदी बकाया वाले ही काट रहे
सारंगपुर सहायक यंत्री अरविंद रानोलिया ने बताया कि 100 फीसदी बकाया वाले गांव ही हमने काटे हैं, जहां की कुछ राशि जमा हैं वहां उन्हीं के कनेक्शन काट रहे हैं जिनके बिल बकाया हैं। जो नियमित बिल जमा कर रहे हैं उन्हें हम परेशान नहीं कर रहे। बकाया बिल तो देना ही होगा। शासन स्तर पर ही वसूली के लिए निर्देश हैं। परीक्षा के दौर है, इसके बाद फिर से बकायादारों पर कार्रवाई यथावत तरीके से शुरू की जाएगी।
इन गांवो की काटी बिजली
मऊ डीसी के तहत आने वाले गांव सादनखेड़ी में 4 लाख 50 हजार रुपये बकाया होने पर लाईट काटी गई। जबकि रामपुरिया गांव 63 केवी कॉलोनी वाला ट्रांसफार्मर पर 1 लाख 3368 राशि बकाया होने पर लाइन काटी गई है।
कंपनी की अपील
सहायक यंत्री अरविंद रानोलिया ने बताया कि यदि उपभोक्ता तत्काल अपने बकाया का भुगतान नहीं करते हैं, तो नियमानुसार ग्राम के समस्त बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कंपनी द्वारा प्रशासन एवं पुलिस बल की सहायता ली जाएगी। इस संबंध में यदि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान हेतु प्रेरित करें एवं प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्ना कराने में सहयोग दें।
..

आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश