महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मोहनपुरा कुण्डालिया डेम की सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया
महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मोहनपुरा कुण्डालिया डेम की सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया
राजगढ
महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री (गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम) राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को जिले के सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यहां की प्रेसराइज्ड सिंचाई प्रणाली की बारीकी से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मंत्री पाटिल ने पम्प हाऊस एवं प्रेसराइज्ड सिंचाई प्रणाली का अवलोकन भी किया। मोहनपुरा-कुण्डालिया सिंचाई परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी विकास राजोरिया ने पावर-पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंत्री पाटिल के साथ आए अधिकारियो ने महाराष्ट्र के नीलवंडे बांध की सिंचाई प्रणाली की भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। भ्रमण के अवसर पर श्री पाटिल ने स्थानीय किसानों से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर, महाराष्ट्र के पूर्व सासंद सुजय विखे पाटिल, महाराष्ट्र जल सांसाधन विभाग के अधिकारी संतोष तिरमनवार, प्रमोद मंदाडे आशीष देवगडे, प्रकाश मिसाल, बालासाहेब शेटे एवं प्रदीप हापसे मौजूद थे।

आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश