आस्था और विश्वास का संगम: माता बिजासन ने पालकी में सवार होकर भक्तो को दिए दर्शन
आस्था और विश्वास का संगम:
माता बिजासन ने पालकी में सवार होकर भक्तो को दिए दर्शन
सारंगपुर।
आस्था और विश्वास के साथ अरदास से कल्याण की आस यह सब माता बीजासन धाम भैंसवा माताजी में माघ पूर्णिमा बुधवार को रातभर देखने को मिला। परम्परागत माता बीजासन की डोली में उमड़े जनसेलाब में बच्चो से लेकर बुजुर्ग वा मातृ शक्ति महिलाएं अपनी मन्नत पूरी होने वा विश्व कल्याण की कामना को लेकर शामिल हुए। सर्व प्रथम पुजारी परिवार द्वारा माता बीजासन की भव्य डोली सजाई गई, जिसमें माता बीजासन के विग्रह के रूप में माता की मूर्ति को विराजित किया। ततपश्चात मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा पूजन की जिसमे ट्रस्ट समिति के सदस्यों के साथ राज्य मंत्री गौतम टेटवाल मौजूद रहे।
अपने निर्धारित मुहूर्त पर माता बीजासन मंदिर से डोली उठाई गई जो अपने प्रथम पढ़ाव स्थान पर करीब दो घंटे रुकी मंदिर डोली यात्रा प्रारम्भ होने पर भव्य आतिशबाजी की गई। रात 8 बजे से शुरु हुई डोली यात्रा निर्धारित 13 स्थानों पर रुकी जहां परम्परागत पालकी विश्राम हुआ। माता बीजासन की पालकी में राजगढ़, इंदौर, झालावाड से आए किन्नारो द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
चरागो की रौशनी में ढ़ोल थाप पर नृत्य करते किन्नरो ने बधाई गीत गा कर सबके कल्याण की कामनाएं की। इस अवसर पर देवनारायण नागर जनपद अध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष निलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद और प्रशासन की और से अनुविभागीय अधिकारी रोहित बम्होरे, तहसीलदार आकाश शर्मा, एसडीओपी अरविंद सिंह, थाना प्रभारी अनिल रहोरिया पुरे समय मेला प्रांगण व डोली यात्रा में मौजूद रहे। मेले में लगे अतिरिक्त पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। दूरस्थ अंचल से आए महिला पुरुष बच्चे खेल खिलोने व अन्य प्रकार की सामग्री की खरीददारी करते दिखे। वही युवाओं सहित मेले में आए यात्रियों ने झूला, चकरी झूला, नाव, ब्रेकड्रान्स, में झूलने का लुफ्त उठाया तो बच्चो ने छूक छूक करती खिलौना रेल गाड़ी की यात्रा का आनंद लिया।। माँ बीजासन की डोली को पुजारी परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीण जनो के साथ भेरू महाराज पंडाजी ने उठाया डोली के गाव में प्रवेश पर ग्रामीणों ने भव्य आतिशबाजी कर डोली का फूल बरसाकर स्वागत किया।

डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश