ब्लाक में सैकड़ों लाड़ली बहनों को नहीं मिली 21वीं किस्त चार दिन बीते, सोमवार को सीएम ने देवास जिले से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में डाले थे 1553 करोड़ रूपए, कई बहने वंचित
ब्लाक में सैकड़ों लाड़ली बहनों को नहीं मिली 21वीं किस्त
चार दिन बीते, सोमवार को सीएम ने देवास जिले से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में डाले थे 1553 करोड़ रूपए, कई बहने वंचित
सारंगपुर।
लाड़ली बहना योजना में इस बार 21वीं किस्त से कई बहने वंचित रह गई है। चार दिन बीतने के बाद भी बहनों के खाते में 1250 रुपये की राशि नहीं पहुंची है। लाड़ली बहना योजना में पात्र उर्मिला सेन, रीना मालवीय, राधा पुष्पद आदि लाड़ली बहनो ने बताया कि हमारे खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची और न ही संदेश मोबाइल पर आया है। दरअसल 10 फरवरी सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए अंतरित कर दिए है। अभी तक एक दो दिन के अंदर सभी बहनों को राशि मिल जाती थी लेकिन फरवरी माह में कई बहने वंचित नजर आ रही है। लाड़ली बहने बबीता, उर्मिला, नूरजहांबी, माया, रीना, मोनिका, लक्ष्मी बाई, सुनीता, मरियम, नगमा और शहनाज ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की राशि हमारे खाते में नहीं पहुंची है। राशि नही आने से परेशानी उठानी पड़ रही है, राशि जल्द आनी चाहिए।
सारंगपुर में 53735 को मिलती है लाड़ली बहना की राशि
दरअसल सारंगपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में 44153, नपा सारंगपुर में 7533 तथा नप पचोर में 5049 महिलाए पात्र है। जिन्हें हर माह 7 करोड 9 लाख 18 हजार 750 रुपये मिलते है। जबकि जिले में 2 लाख 96 हजार महिलाओं को 37 करोड़ रुपये की राशि डाली जाती है। लेकिन इस बार राशि का कई महिलाओं को इंतजार है। माबवि के सूत्रो की माने तो इस बार सरकार राशि की किल्लत के चलते जिलेवार राशि डाल रही है, इसलिए यह जिलास्तर से बिल जाने के बाद भी भोपाल से राशि नहीं डाली जा रही है।
क्या है योजना
लाडली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। लाडली बहनों को जून 2023 से फरवरी 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 21 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
बोले जिम्मेदार
हमें जहां तक जानकारी है कि जिले में सभी लाड़ली बहनों को राशि डाली जा चुकी है। राशि भोपाल से ही डलती है। यदि आप बता रहे है तो हम जांच करवाते है।
सुनीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजगढ़।
..

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी