सिग्नल विहीन शहर के चौराहे वाहनों की अनियंत्रित गति से हादसों का अंदेशा
सिग्नल विहीन शहर के चौराहे
वाहनों की अनियंत्रित गति से हादसों का अंदेशा
सारंगपुर।
सारंगपुर में लगातार ट्राफिक बढ़ता जा रहा है लेकिन शहर के किसी भी चौराहे पर यातायात सिग्नल नहीं लगाए गए है। शहर की सड़कों पर नाबालिग तेज गति से वाहन दौड़ाते है। चौराहों पर सिग्नल नही होने से हादसा हो सकता है।
तेज रफ्तार लगाम के लिए जरुरी है सिग्नल व्यवस्था
शहर की सड़कों पर नाबालिग और नौसिखिया युवक युवतियां तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते नजर आ रहे है। यातयात नियमों की जानकारी के अभाव और अव्यवस्थित यातायात से वे हादसों का शिकार हो सकते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी अश्वेंद्रसिंह छाबड़ा, देवेंद्र नेमा आदि का कहना है कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सिग्नल लगना चाहिए। शहर में ट्रेैक्टर-ट्राली, दो पहिया और कमर्शियल वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे शहर मे यातायात दबाव बढ़ गया है। वहीं नौसिखिये वाहनचालकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
नपा लगाती है सिग्नल
शहर में चौक चौराहों पर यातायात सिग्नल लगाने की जिम्मेदारी नपा द्वारा की जाती है। शहर में बस स्टैंड के समीप भेरू दरवाजा मार्ग तिराहा, पाड़ल्यामाता तिराहा, अकोदिया मार्ग तिराहा, शहर के रिहायसी तरुण अटेंशन चौराहा, त्रिपोलिया बाजार, गांधी चौक, कालीसिंध नदी के समीप तिराहा, पंड़ितवाड़ी तिराहा आदि स्थानों पर सिग्नल लगाने की आवश्यकता महसूस होने लगी है।
बोले जिम्मेदार
प्रशासनिक अमले के साथ बैठक कर इस विषय में रुपरेखा तैयार की जाएगी।
एलएस डोडिया, नपा सीएमओ, सारंगपुर।

डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश